फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two-arrested-scuffle-ASI-intervened-dispute-between-two-group-fair-Mokama

बिहार: गणेश मेले में दो गुटों में मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे एएसआई से भी हाथापाई; दो हिरासत में

Thu, 17 Sep 2026 07:53 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 07:53 AM IST
सार

पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा के मेले के दौरान दो गुटों के बीच मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की भिड़ंत से मेले में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Two-arrested-scuffle-ASI-intervened-dispute-between-two-group-fair-Mokama
एएसआई से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में गणेश पूजा के अवसर पर लगे मेले में दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट से मेले में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना में तैनात एएसआई बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वह दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवियों ने उनके साथ ही बहसबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विवाद शांत कराने पहुंचे एएसआई से ही उलझे उपद्रवी

मेकरा ओपी अध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर एएसआई बबलू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ उपद्रवी पुलिस अधिकारी से ही बहसबाजी करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई बबलू कुमार के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है और वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की घटना के बाद मेले में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान रजनीश कुमार और उसकी मां के रूप में हुई है। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज एफआईआर में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 15 अन्य अज्ञात लोगों को भी हिंसा में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है।

3 नामजद, 15 अज्ञात पर एफआईआर

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।


गणेश पूजा के मौके पर आयोजित मेले में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed