फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student at manipulating furore

छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा

Tue, 01 Dec 2015 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 01 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत में पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो मामला फीस के विवाद का निकला।
विज्ञापन


सोमवार को कस्बा बनत स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस दौरान परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। शिक्षक ने कहा पिछले करीब नौ माह से छात्रा की फीस नहीं आई है। इसके चलते उसने छात्रा को परिजनों से फीस लाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो विवाद फीस का निकला। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आदर्श मंडी एसओ राज बहादुर सिंह ने बताया सूचना पर दरोगा को वहां भेजा, लेकिन मामला फीस को लेकर था। इस मामले में कोई तहरीर भी परिजनों ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिलाओं के फोटो खींचने पर भिड़े दो पक्ष
 कैराना। सोमवार को मोहल्ला इकरामपुरा निवासी इकराम के घर पर शादी के दौरान महिलाएं आई हुई थीं। आरोप है कि पड़ोस के युवकों ने उनके फोटो खींचने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए तथा मारपीट करने लगे। इसमें महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।


वहीं मामले में दूसरे पक्ष के महफूज ने भी तहरीर दी। आरोप है कि  उसकी बहनें घर पर आई हुई थीं कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें दो बहनें घायल हो गईं। पुलिस ने जांच शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed