{"_id":"5727a5d74f1c1b8f6d5cd0c5","slug":"sp-leaders-in-delhi-had-abducted-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिला सपा नेता का अपहृत पिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में मिला सपा नेता का अपहृत पिता
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 03 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
kidnap
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। अगवा किया गया सपा नेता का पिता दिल्ली से मिल गया। झिंझाना थाना पुलिस ने शामली के मोहल्ला रेलपार से उसकी बरामदगी दिखाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सपा मजदूर सभा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति निर्वाल के पिता ओमकार मूलरूप से झिंझाना क्षेत्र के गांव सकौती के रहने वाले हैं। गांव के ही बिजेंद्र पक्ष से एक साल पूर्व किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसमें ओमकार के बेटे दीपक ने बिजेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में दीपक गिरफ्तार होने के बाद से जेल में बंद है। ओमकार उसी मामले में पैरवी कर रहा था।
शनिवार को इस केस से जुड़े गवाहों को लेकर ओमकार कैराना आया था। वहां से गवाहों को सकौती गांव छोड़ने जा रहा था, तो बिडौली से सकौती के रास्ते पर कार सवार लोगों ने ओमकार का अपहरण कर लिया। अपरहण की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गर्ठ थी आैर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में ओमकार की पत्नी मुन्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें सकौती निवासी बिजेंद्र, धर्मेंद्र, राजेंद्र, शुभम और आकाश को नामजद कराया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ओमकार को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई। सर्विलांस की मद्द से देर रात पुलिस ने दिल्ली के नरेला से ओमकार को बरामद कर लिया गया।
थानाध्यक्ष झिंझाना बीपी सिंह ने बताया कि ओमकार को शामली के मोहल्ला रेलपार से बरामद किया गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि ओमकार अपने बेटे दीपक की जमानत कराने के लिए हाईकोर्ट में पैरवी कर रहा था।
इसी के चलते बिजेंद्र पक्ष ने उसका अपहरण कर लिया, ताकि वह अपने बेटे की पैरवी ना कर सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।