फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP leader Nafees Rana's bail

सपा नेता नफीस राणा की जमानत मंजूर

Sun, 28 Feb 2016 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
शामली। सांप्रदायिक बवाल के मामले में कोर्ट द्वारा जेल भेजे गए सपा नेता नफीस राणा की जमानत मंजूर हो गई है। उनके अधिवक्ता ने तर्क दिया कि जिस मामले में नफीस को जेल भेजा गया है, उसमें शामिल अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन


सितंबर 2013 में मोहल्ला नंदूप्रसाद में दो समुदाय के लोगों के बीच टकराव हो गया था। जिसमें एक पक्ष के घरों में आगजनी और पथराव हुआ था। इस मामले में सपा नेता एवं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नफीस राणा सहित 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने एसआईटी द्वारा दिए गए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर गत 22 जनवरी को नफीस राणा के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इसके चलते शामली कोतवाली पुलिस भी नफीस राणा की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नफीस मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश हो गया। जहां से उन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शनिवार को नफीस राणा के अधिवक्ता ने उसकी जमानत के अर्जी डाली।


जिसमें अधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया कि इस मामले में नफीस के साथ 25 ओर आरोपी बनाए गए थे, उनकी जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली है। जिस कारण नफीस राणा को भी जमानत मिलनी चाहिए। इसके बाद अपर न्यायाधीश प्रथम ने नफीस राणा की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed