फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP district president of the House against those young people report

सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शामली। सपा नेताओं के बीच चल रही रार की वजह खुलकर सामने आ गई है। दरअसल, युवजन सभा के  जिलाध्यक्ष ने एक युवक को धमका कर उससे दूसरे पक्ष पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। युवक ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

 

दो दिन पूर्व सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष नौकुआं निवासी राशिद पहलवान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सपा नेता उस्मान, शहजाद निवासी आजाद चौक और नौशाद निवासी गुलशननगर ने नौकुआं निवासी मुस्तकीम को उनकी हत्या करने की सुपारी दी। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन

 

इस मामले में उस्मान पक्ष के लोग मुस्तकीम को साथ लेकर एसपी से मिले। मुस्तकीम ने एसपी को शपथ पत्र  देकर बताया कि राशिद पहलवान ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उस्मान का नाम बुलवाया और वीडियो बनाई। एसपी को शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें राशिद पर मुस्तकीम को बंधक बनाने के आरोप लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed