{"_id":"584083284f1c1b2616de629a","slug":"sister-by-mistake-instead-of-the-young-man-gave-ino-rat-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गलती से बहन को ईनो की जगह दे दी चूहे मारने की दवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गलती से बहन को ईनो की जगह दे दी चूहे मारने की दवाई
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली । एक युवक ने बुधवार रात ईनो देने के बजाय गलती से अपनी बहन को चूहे मारने की दवा दे दी। युवती को जब स्वाद अटपटा लगा तो उसे सारी बात पता लगी। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बुधवार की रात सो रही थी। उसी दौरान उसको पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसने अपने भाई से बैड के सिराहने पर रखी ईनो को पानी में घोलकर लाने को कहा। जिसके बाद युवक बैड के सिराहने में ईनो के बराबर में रखी चूहे मारने की दवा घोलकर ले आया और बहन को पिला दी। युवती को जब उसका स्वाद अटपटा लगा तो उसने अपने भाई से पूछा कि इसका स्वाद ईनो का नहीं है। जिस पर अंजान भाई ने उसे रैपर दिखा दिया कि जिसके बाद पता चला कि यह तो चूहे मारने की दवा है। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने देर रात ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।