{"_id":"57853a744f1c1bbe3813d865","slug":"side-of-the-car-was-the-baby-fur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लगी कार की साइड, बखेड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को लगी कार की साइड, बखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कार की साइड लगने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया। सीओ सिटी ने लोगों को
शांत किया। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी गुलफाम मंगलवार सुबह कार से कस्बे में किसी कार्य के लिए आ रहा था। जब वह घसौली रोड मोहल्ला खैल में पहुंचा तो कार की साइड लगने से सादाब (10) घायल हो गया। मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों की गुलफाम के साथ कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि करीब एक घंटे बाद गुलफाम दर्जनों युवकों के साथ लाठी डंडों व अवैध हथियारों से लैस होकर मोहल्ला खैल में पहुंच गया। हवाई फायरिंग करते हुए आजम, महबबू और इकबाल पर हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही हमलावरों की सभी मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी कर ली। मौके पर चार युवकों को दबोच लिया, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा फरार हो गए। लोगों ने पुलिस के सामने ही पकडे़ गए आरोपियों की दोनों कारों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सीओ निशांक शर्मा ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। तनाव को देखते हुए मोहल्ला खैल व इस्लामपुर घसौली रोड पर पीएसी तैनात कर दी गई। मामले में सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।