{"_id":"570418324f1c1b2838c81293","slug":"shots-fired-at-youths-in-the-public-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनता एक्सप्रेस में युवक पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ट्रेनों में मारपीट और छेड़खानी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। जनता एक्सप्रेस से आ रहे एक युवक पर आधा दर्जन लोगों ने मामूली बात पर जानलेवा हमला बोल दिया। युवक को बेल्टों से खूब पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार रात गांव भैंसवाल निवासी नीरज दिल्ली से जनता एक्सप्रेस से लौट रहा था। जब ट्रेन कांधला रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी ट्रेन में सवार आधा दर्जन युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान नीरज ने विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर दी। थोड़ी ही देर बाद मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोपी युवकों ने बेल्टों से नीरज की बुरी तरह से पिटाई की और सिर फोड़ दिया। घटना से ट्रेन के डिब्बे में सवार अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
इस दौरान कुछ यात्रियों ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। जिसके बाद हमलावर शामली रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। बाद में गांव सिंभालका निवासी रूपेश घायल को अस्पताल में लेकर पहुंचा और उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। उधर, जीआरपी एसओ रंजन शर्मा का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। जनता एक्सप्रेस के समय वह स्टेशन पर ही थे। किसी ने कोई तहरीर भी थाने में नहीं दी है।