फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shakeel's murder caught in Behat

बेहट में पकड़े गए शकील के हत्यारोपी

Wed, 31 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 31 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shakeel's murder caught in Behat
- फोटो : फाइल फोटो
कांधला।  सहारनपुर के बेहट थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व चार युवकों को गिरफ्तार किया। कांधला पुलिस का दावा है कि कांधला में 20 दिन पूर्व शकील की हत्या इन्हीं चारों बदमाशों ने की थी। बदमाशों में से अमजद कांधला का ही रहने वाला है। प्रापर्टी के विवाद को लेकर शकील से उसकी रंजिश चल रही थी। सीओ कैराना भूषण वर्मा का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी शकील रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान करता था। करीब 20 दिन पूर्व शकील दुकान पर जा रहा था। बुढ़ाना मार्ग कुटिया के समीप हथियारबंद चार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर शकील की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में मृतक के पुत्र आमिर ने मोहल्ले के ही अमजद, वाहिद जमा, फारुख और आजाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को लेकर शुरूआत से ही चर्चा थी कि प्रापर्टी के विवाद को लेकर शकील की हत्या की गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार परिजन पुलिस से मिले। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर पीड़ित परिजनों के साथ रहने वाले एक अन्य युवक अमजद का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अमजद नामजदगी में शामिल अमजद से अलग है। सीओ कैराना ने बताया कि दो दिन पूर्व सहानपुर के बेहट थाना पुलिस ने चार युवकों को हथियारों सहित दबोच लिया। पूछताछ में उक्त लोगों ने कस्बा कांधला में दुकानदार शकील की हत्या को स्वीकार किया। इनमें कस्बा कांधला निवासी अमजद, इरफान  निवासी कौताना, गुल्लू उर्फ गुलजार निवासी कौताना बागपत और अहसान निवासी बेहट बताया। पुलिस के अनुसार अमजद का शकील के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद था इसी कारण वह उससे रंजिश रखता था । इसी रंजिश के कारण दुकानदार शकील की हत्या करा दी थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। 

 दूसरे अमजद से चल रही थी रंजिश 
पुलिस के अनुसार एफआईआर में जिस अमजद को आरोपी बनाया गया था, उससे शकील का विवाद और हत्या के पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल सके। सीओ ने बताया कि बेहट थाना पुलिस ने जिस अमजद को गिरफ्तार किया है, वह भी कांधला के मोहल्ला मिर्दगान का रहने वाला है। उसी का विवाद शकील से चल रहा था। 

रात भर बाग में रुके थे बदमाश 
अमजद ने शकील की हत्या के लिये इरफान से संपर्क किया और इरफान ने अपने अन्य तीन साथियों को लेकर हत्या से एक दिन पूर्व कस्बे में बुढ़ाना रोड   पर एक बाग में अमजद से मिला था। तीनों से मिलने के बाद अमजद अपने घर चला गया। रात्रि में तीनों हत्यारे बाग में ही रुके, और अगले दिन सुबह दुकान पर जाते समय शकील की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

बदमाश चला गया जेल, हाथ लगा मोबाइल फोन 
कांधला। मोहल्ला खैल निवासी सोमपाल सैनी रेलवे रोड पर समोसा-चाट की दुकान करता है। दुकानदार के मोबाइल पर फोन करके दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी तथा रुपये न देने पर दुकानदार को जान से माने की धमकी दी गई थी ।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी । पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी । पुलिस ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया और दुकानदार को सुरक्षा प्रदान कर दी थी। कई दिन पूर्व मोबाइल की लोकेशन क्षेत्र के गांव खंदरावली में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुकीम गैंग के बदमाश मुनशाद के घर से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल मुनशाद के भाई बिलाल का है। बिलाल ने ही दुकानदार से रंगदारी मांगी थी। बिलाल को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही लूट के मामले में जेल भेजा है।

चार और हत्यारोपियों के नाम पुलिस को दिए  
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी अनुज की 12 अगस्त की रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस ने खुलासा कर दिया था  तथा तीन लोगों को जेल भेज दिया था। मंगलवार को मृतक अनुज के परिजन नरेंद्र एसपी आफिस पर पहुंचे ओर वहां पर एसपी से मुलाकात की। उन्होंने   एसपी से मिल कर अनुज की हत्या में चार युवकों के ओर होने की बात कही   है। उन्होंने इस संबंध में गांव मस्तगढ़ के एक युवक पर तथा गांव सूप थाना रमाला बागपत के तीन युवकों समेत चार पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अनुज की हत्या में इनका भी हाथ है। एसपी ने  मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेेश दिए है। 

 चोरी कर भाग रहे किशोर को भीड़ ने दबोचा  
शामली। नगर के नाला पटरी पर स्थित एक पान की दुुकान के गल्ले में से मंगलवार को रुपये चोरी कर भाग रहे किशोर को शोर मचाने के बाद पब्लिक   ने पकड़ लिया। एमएसके रोड नाले के पुल के पास सचिन की पान की दुकान   है। बताया जाता है कि मंगलवार को रोज की भांति वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था।


उसी दौरान एक किशोर आया और उसने सचिन को पान देने के लिए कहा। सचिन पान देने के लिए अपनी दुकान में पीछे मुड़ा इसी दौरान शातिर ने उसके गल्ले में हाथ डालकर वहां से रुपये निकाल दिए और जेब में डाल लिए और बिना पान लिए चल दिया। इस बात का पता सचिन को चल गया। जिस पर उसने शोर मचा दिया। कुछ ही दूरी पर लोगों ने शातिर किशोर के पकड़ लिया और उसकी जेब से चोरी किए गए 1300 रुपये बरामद कर लिए और उसकी धुनाई कर डाली। पब्लिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पब्लिक ने आरोपी चोर को सौंप दिया। मामले में सचिन की ओर से आरोपी   किशोर  के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के   बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed