फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seventh student created one's own kidnapping drama

सातवीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का ड्रामा

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Seventh student created one's own kidnapping drama
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। अभिभावकों के दूसरे स्कूल में प्रवेश करा देने से रुष्ट सातवीं का छात्र लापता हो गया और कुछ घंटे बाद खुद ही लौट आया। परिजनों और पुलिस को बालक ने अपहरण की कहानी बताई, लेकिन पुलिस     जांच में पूरा केस खुल गया। बहरहाल बच्चे के सकुशल      मिलने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


मोहल्ला शेखजादगान निवासी शशांक मित्तल कस्बे के रेलवे रोड स्थित अपने घर के बाहर दुकान करता है। उसका 10 वर्षीय बेटा विभु शामली के एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। शशांक के अनुसार सुबह करीब छह बजे    विभु घर के सामने मंदिर में पूजा करने के लिए गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। कुछ ही     देर में छात्र के अपहरण शोर मच गया और सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने परिजनों से वार्ता की, इसी      बीच बाग ठेकेदार हाजी अरशद विभु को लेकर घर पहुंचा। छात्र ने बताया कि जब वह मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था तो नकाबपोश दो युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा लगा दिया और उसको उठाकर अपने साथ ले गए। जब उसकी आंखें खुलीं तो वह बाग में पड़ा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ   की तो बालक ने वही कहानी दोहराई। पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखीं तो बालक बताई कहानी झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पिता ने उसका प्रवेश दूसरे स्कूल में करा दिया है और वह उसमें जाना नहीं चाहता। इससे बचने के लिए ही उसने अपहरण का ड्रामा रचा। बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने भी बालक के आने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed