फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Serpent dance

नागिन डांस ने कराया बवाल

Mon, 08 May 2017 12:29 AM IST
शामली अमर उजाला ब्यूरो
शामली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Serpent dance
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। गांव बानीपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नागिन डांस करना दूल्हा और उसके साथियों को भारी पड़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया, तो मारपीट हो          गई। जिसके बाद फिर दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर            पहुंची और दूल्हे सहित उसके परिजनों को थाने ले आई।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। झिंझाना के मोहल्ला माजरा निवासी सतपाल कश्यप के बेटे दीपक का रिश्ता पास के गांव बानीपुर निवासी ओमबीर की बेटी सोनिया से तय हुआ था। रविवार को दूल्हा पक्ष बारात लेकर बानीपुर पहुंचा। 
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को स्वागत किया और फिर घुड़चढ़ी की रस्म कराई गई। जैसे ही बाराती डीजे के साथ गानों पर डांस करते हुए दुल्हन के घर
के पास पहुंचे, तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने डीजे बंद कराने और जल्दी घर पहुंचने की बात कही। उस दौरान दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। जिस पर दूल्हे के दोस्त आग बबूला हो गए और उन्होंने डीजे बंद करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के कई लोगों को        पीट दिया तथा हलवाई अशोक निवासी अलीनगर पर तेल की       कढ़ाई पलट दी। इससे
मौके पर हंगामा हो गया। वहीं, दुल्हन ने भी शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से दूल्हा और उसके परिजनों को साथ लेकर थाने आ गई। उधर, जानकारी होने पर नगर पंचायत चेयरमैन सफराज खान, बसपा नेता दिवाकर कश्यप, चंदूलाल कश्यप, अमरपाल कश्यप सहित अन्य लोग भी थाने पहुंचे। 


उन्होंने दोनों पक्षों के बीच         वार्ता कराई, जिसके बाद           समझौता हुआ कि लड़की पक्ष को शादी में हुए खर्च की धनराशि          अदा की जाएगी। इसके बाद समझौता होने पर दूल्हे और           उसके परिजनों को पुलिस ने घर भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed