फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Satkhira arrested in the record declared dead

रिकार्ड में मृत घोषित सतवीर गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2017 11:34 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Satkhira arrested in the record declared dead
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

कांधला। ग्राम पंचायत के रिकार्ड में मृत घोषित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अदालत में बलवा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा विचाराधीन है, जिसमें न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में वर्ष 2007 में दलित तेजपाल और उसकी पत्नी के साथ गांव के ही सतवीर, चैनपाल, बोबी, पंपोज और सुनील ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों को प्रयोग किया था। तेजपाल ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सुनील, चैनपाल, बोबी और पंपोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के मुताबिक आरोपी सतवीर तब से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में जाकर छिपता रहा था। इस बीच न्यायालय से आरोपी सतवीर के खिलाफ वारंट जारी होते रहे, लेकिन उसका पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस की दबिश के चलते 16 फरवरी 2015 में आरोपी के परिजनों ने ग्राम पंचायत रजिस्टर में सतवीर को मृत घोषित करा दिया और उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस को सौंप दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वादी प़क्ष तेजपाल द्वारा मामले की शिकायत किए जाने पर सतवीर के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने लगे। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सतवीर को नाला नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया और उससे चाकू बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। वहीं, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में जांच की जा रही है। यदि ग्राम प्रधान पर आरोप की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 


उधर, मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान के पति ओमवीर ने बताया कि सतवीर नाम के किसी व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाया है। आरोपी के फर्जी मृत्यु प्रमाण की जानकारी उन्हें भी हुई थी। इसके बाद कांधला थाना पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed