{"_id":"59f622874f1c1b59678b86e7","slug":"sand-mining-in-the-yamuna-keeping-the-standards-in-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों को ताक पर रखकर हो रहा यमुना में रेत खनन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानकों को ताक पर रखकर हो रहा यमुना में रेत खनन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। यमुना नदी से खनन माफिया मानकों के विपरीत जेसीबी मशीन से खनन कर रहे हैं। रोजाना यमुना नदी के कोख छलनी की जा रही है।
कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान में यमुना नदी से रेत खनन के तीन प्वाइंट पर ठेका का छोड़ा गया है।
यमुना से रेत खनन करने के लिए नियम कायदे भी बनाए गए हैं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की गाइड लाइन का भी पालन करना जरूरी होता है। बावजूद इसके यमुना नदी से रेत खनन में नियमों को ताक पर रख दिया गया है। ठेकेदारों द्वारा पॉकलेन मशीन और जेसीबी का प्रयोग कर खनन कराया जा रहा है।
इस कारण यमुना में बड़े-बड़े कुंड बन गए हैं। इसके साथ ही जितनी गहराई तक खनन का नियम है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि मामले में पुलिस-प्रशासन अनजान बने बैठा हुआ है। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि नियम के विरुद्ध खनन किया जाता है तो जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, शनिवार देर शाम झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी शमेशर खुरगान गांव में खनन प्वाइंट से ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरने गया था। इसी दौरान शमशेर की खनन ठेकेदार व पॉकलेन मशीन के चालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद खनन ठेकेदार व पॉकलेन मशीन के चालक ने शमशेर को लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बाद में मंसूरा निवासी नासिर ने घायल शमशेर को साथ लेकर कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल शमशेर का मेडिकल कराया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि घायल का मेड़िकल कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है।