फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs lent killing on demand

उधार दिए रुपये मांगने पर हुई हत्या

Wed, 11 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 11 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rs lent killing on demand
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गांव भभीसा के जितेंद्र की हत्या रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। उधर, मंगलवार को जितेंद्र का शव पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचा। परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


गांव भभीसा निवासी जितेन्द्र सिंह (40) सोमवार दोपहर दो बजे अपने घेर में सो रहा था । इसी दौरान हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय जितेंद्र ने दम तोड़ दिया था। जितेंद्र के बेटे मयंक ने देर रात थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता से गांव के कश्यप समाज के रवि और अंकुर ने करीब तीन लाख रुपये उधार ले रखे थे। 
विज्ञापन


यह रकम दोनों के पास आधी आधी थी । अपने रुपये मांगने पर उसके पिता से रंजिश रखते थे । थाना प्रभारी ने बताया कि दबिश के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया । दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जितेन्द्र ने अब अपने रुपयों का तकादा शुरू कर दिया था हम लोगों ने उससे कुछ समय  मांगा था, लेकिन वह अपने रुपयों का तकादा बार बार सख्ती से कर रहा था। इसी कारण जितेन्द्र से रंजिश रखने लगे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश में जब सोमवार को जितेन्द्र की पत्नी उसे खाना देने के बाद घर चली गई तो हम घेर में पहुंचे। घेर के बाहर सो रहे जितेन्द्र की चारपाई को खींचकर अंदर कमरे में ले गए और धारदार हथियार से हमला करके फरार हो गए थे। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी रवि और अंकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद में मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


अंकुर का ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया था 
थाना प्रभारी ने बताया कि जितेन्द्र ने कुछ समय पूर्व अंकुर के ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया था। दो दिन पूर्व अंकुर ने अपना ट्रैक्टर मांगा, तो जितेन्द्र ने मना कर दिया था। इसको लेकर अंकुर और जितेंद्र के बीच कहासुनी भी हुई थी। वहीं, दूसरे आरोपी रवि पर भी जितेंद्र रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते रवि और अंकुर ने जितेंद्र की हत्या की साजिश बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed