फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rookie arrested in kairana

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा

Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 20 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rookie arrested in kairana
शामली सीएचसी में घायल बदमाश का इलाज कराते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना पुलिस ने मंगलवार रात जहानपुरा के जंगल से मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश दबोच लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश की टांग में गोली लगी। जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन मेें बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान में मंगलवार रात पौने 12 बजे कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह और एसएसआई सुनील दत्त टीम के साथ कांधला-कैराना रोड मायापुर नाला पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जहानपुरा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग से एक बदमाश की टांग में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा 315 बोर, चार कारतूस और बाइक बरामद की। घायल बदमाश को पुलिस ने कैराना सीएचसी लाकर उपचार कराया, जिसके बाद उसको शामली सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश वासिल कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर का रहने वाला है। वासिल और उसके साथियों ने 2017 में ही झिंझाना क्षेत्र के गागौर निवासी विकास चौधरी का ट्रैक्टर लूटा था। कुछ समय बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वासिल को गिरफ्तार करके लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। इसके अलावा 2016 में भी वासिल के खिलाफ झिंझाना थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। काफी समय से वासिल फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में वासिल निवासी मंडावर और फरार बदमाश फरमान निवासी मंडावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार वासिल को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed