फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robbers raised havoc

लुटेरों ने मचाया कहर

Fri, 04 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 04 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। जिले में बुधवार रात बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। झिंझाना क्षेत्र में बाइक सवारों से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, बाबरी क्षेत्र में भाजू मार्ग पर बाइक, नकदी लूट ली।
विज्ञापन



पहली वारदात बुधवार रात करीब नौ बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी इलियास, तासिम और  झिंझाना मस्जिद के मौलाना अब्दुल के साथ हुई। तीनों लोग बाइक से झिंझाना से गोगवान जा रहे थे। कैराना रोड पर गांव जमालपुर के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


तीनों से नौ हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर तीनों को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे जमालपुर गांव के लोगों ने झिंझाना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इलियास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात 10 बदमाशों के खिलाफ डकैती की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी आरएन सिंह ने बताया कि बदमाशों को तलाश कराने के लिए टीम लगाई गई है।


बाइक और नकदी लूटी
गांव भनेड़ा जट निवासी राशन डीलर ओमवीर सिंह बुधवार शाम शामली से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह भाजू-कांजरहेड़ी के बीच पहुंचे तो तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर ओमबीर सिंह से बाइक, मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये और रिवाल्वर का लाइसेंस लूट लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने बाबरी थाने में लूट की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed