फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   road holdup in kandhla

रोड होल्डअप कर लूटा

Fri, 24 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 24 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
road holdup in kandhla
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक
शाामली के कांधला में गंगेरू मार्ग पर चार हथियार बंद बदमाशों ने रोड होल्डअप कर आधा दर्जन ग्रामीणों को एक के बाद एक बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ितों ने मामले की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी कुरबान गांव के ही मोहसीन के साथ बाइक से लौट रहा था। जैसे ही दोनों गांव गंगेरू के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बदमाशों ने वहां पहले से ही रोड पर पेड़, ईंट और पत्थर डालकर रास्ते को अवरुद्ध कर रखा था। युवकों ने उन्हें हटाने के लिए बाइक रोकी तो चार बदमाशों ने दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। मारपीट करते बदमाशों ने उनसे 3500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन


युवकों को बांधकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पास के ही खेत में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीछे से आ रहे गांव गढ़ी दौलत निवासी निसार और जुल्फान को मारपीट करते हुए 6000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इन्हें भी बदमाशों ने बंधक बनाकर खेत में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश बागपत के गांव लूंब निवासी बाइक सवार सतवीर और राजू से 2000 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बंधन मुक्त होकर मामले की सूचना ग्रामीणों और गंगेरू पुलिस चौकी पर तैनात एसआई विकास कुमार को दी। सूचना के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।


थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed