{"_id":"7a4d8408681e85600794652bd7f4f1ec","slug":"revealing-affair-given-the-divorce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग का खुलासा, तो दे दिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम-प्रसंग का खुलासा, तो दे दिया तलाक
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। चार बच्चों की मां का युवक के साथ प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर हंगामा हो गया। पति ने पंचायत में महिला को तलाक दे दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक विदेश में गाड़ी चलाने का कार्य करता था। उसकी शादी शामली निवासी एक युवती से हुई थी। इस बीच महिला के चार बच्चे भी हो गए। आरोप है कि युवक के विदेश में रहते हुुए उसका पड़ोस के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
इस दौरान उसका पति विदेश से वापस आ गया और यहीं पर रहकर गाड़ी चलाने लगा। इसके बावजूद भी महिला का प्रेमी से मिलना जारी रहा। पता चलने पर उसने विरोध किया तो महिला आए दिन झगड़ा करने लगी। कई बार ऐसा करने की शिकायत महिला के परिजनों से भी की गई। आरोप है कि महिला के परिजनों ने भी दो दिन पूर्व पति और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। महिला ने अपने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया।
शनिवार को इस मामले में गांव में पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदारों समेत मौलाना भी पहुंचे। पंचायत में ही पति ने महिला को तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला को उसके परिजन बच्चों सहित अपने घर ले गए है।