फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reports sent three arms license revocation

तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी

Thu, 11 Feb 2016 01:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 11 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैराना। ब्लाक प्रमुख चुनाव का नतीजा आने पर हर्ष फायरिंग में लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया था। पुलिस ने चिह्नित किए लोगों के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। अन्य लाइसेंसी शस्त्र धारकों की पहचान कराई जा रही है, जो हर्ष फायरिंग के दौरान अपने असलहे लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान तमंचों के अलावा लाइसेंसी हथियारों का भी प्रयोग होना जांच में सामने आया है। इसके आधार पर तीन लाइसेंस धारियों की पहचान की जा चुकी है जिन्होंने हर्ष फायरिंग में अपने लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


राशिद, साजिद और गुलशन निवासी ग्राम गोगवान के लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि कांधला क्षेत्र से सादिक और असलम निवासी खंद्रावली को तमंचे  और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त दोनों आरोपियों ने कैराना में हर्ष फायरिंग भी की थी। इसकी जानकारी वीडियो रिकार्डिंग से हुई है। हर्ष फायरिंग मामले में अब    तक पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर पहचाने गए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed