{"_id":"5c855f1abdec2214262c4969","slug":"report-against-mining-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 11 Mar 2019 12:31 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
शामली। थाना आदर्श मंडी में खनन ठेकेदार की तरफ से खनन अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा खनन प्वाइंट के ठेकेदार सुमेर निवासी भबले थाना पानीपत सदर हरियाणा ने दो दिन पहले डीएम अखिलेश सिंह से मिलकर शिकायत की थी कि पिछले साल मौसम खराब होने के कारण तथा यमुना में पानी छोड़े जाने के कारण खनन कार्य कम हो गया था, जिस कारण रायल्टी समय से जमा नहीं की जा सकी थी।
ठेकेदार का आरोप है कि रायल्टी समय पर जमा न होने का दबाव बनाकर खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम अक्तूबर 2018 से प्रति माह पांच लाख रुपये अवैैध रूप से लेते रहे। ठेकेदार ने खनन अधिकारी पर लेखपाल सर्वे से खदान की पैमाइश कराकर गलत रिपोर्ट भेजने का दबाव बनाकर पांच लाख रुपये और वसूलने का आरोप लगाया। फरवरी माह में खनन अधिकारी उन पर और अधिक धनराशि की मांग कर रहे थे।
उन्होंने रायल्टी जमा न होने का हवाला देते हुए पांच लाख रुपये से अधिक न देने की बात कही। इससे नाराज होकर खनन अधिकारी ने छह मार्च से खनन बंद करा दिया। डीएम को ठेकेदार ने खनन अधिकारी से लेनदेन संबंधी बातचीत की रिकार्डिंग भी उपलब्ध होना बताया।
विज्ञापन
डीएम ने एसपी अजय कुमार को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। एसपी ने कार्रवाई करते हुए आदर्श मंडी थाना प्रभारी को खनन अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम के खिलाफ ठेकेदार की तरफ से भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।