फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Daughter-in-law damages father-in-law's car; also accused of theft.

Ludhiana News: बहू ने ससुर की कार तोड़ी, चोरी का भी आरोप

Mon, 12 Oct 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 12 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law damages father-in-law's car; also accused of theft.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जस्सियां रोड इलाके में एक पारिवारिक विवाद के चलते सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग ससुर ने अपनी अलग रह रही बहू और उसके साथी पर घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ने और कीमती सामान व नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता जिया लाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू प्रिया गुप्ता के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है और दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। जिया लाल गुप्ता के अनुसार, 5 और 6 अक्तूबर की दरमियानी रात को प्रिया गुप्ता अपने साथी विकास राजपूत के साथ उनके घर पहुंची। उन्होंने गली में खड़ी मारुति सुजुकी कार पर ईंटों से हमला किया। इस हमले में कार का आगे का मुख्य शीशा और साइड का ग्लास टूट गया। आरोपियों ने कार से एक पुराना आईफोन-11, नए कपड़ों से भरे दो बैग और चार हजार रुपये नकद चोरी किए। अगली सुबह परिवार के सदस्यों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी देखी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह वारदात ससुराल पक्ष पर दबाव बनाने के लिए की गई है। पुलिस ने जिया लाल गुप्ता की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed