फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Recovery of a million punks

बदमाशों से एक लाख की रिकवरी

Fri, 07 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 07 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
झिंझाना में कस्बा झिंझाना के परचून व्यापारी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर को एक लाख रुपये नकदी, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।  तीन महीने पूर्व कस्बे के सरावज्ञान निवासी परचून व्यापारी अनिल कुमार जैन उर्फ बल्लू के परिवार को बंधक बनाकर बदमाश 10 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए थे। घटना के एक माह बाद सरसावा (सहारनपुर) पुलिस ने कार लूट के आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया कि इसी गैंग ने झिंझाना में डकैती डाली थी। पूछताछ में उन्होंने झिंझाना के व्यापारी के यहां डैकेती डालना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर आरोपी वाजिद उर्फ भूरा निवासी आल कलां कैराना, राशिद उर्फ नागिन बाढ़ी माजरा गंगोह और कैराना के गांव तीतरवाडा निवासी जुल्फान को कस्टडी रिमांड पर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी वाजिद उर्फ भूरा की निशानदेही पर 30 हजार रुपये, राशिद उर्फ नागिन से 40 हजार रुपये, जुल्फान से 30 हजार रुपये बरामद किए गए। तीनों आरोपियों से एक-एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला गैंग का सरगना हैदर सहित चार बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। व्यापारी के यहां से लूटी गई बाकी रकम और जेवरात बदमाशों के पास हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed