{"_id":"574b27614f1c1b7b28108dd8","slug":"rape-with-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहनों से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरी बहनों से रेप
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 29 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
logo
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के समय पानी लेने जा रहीं दो चचेरी नाबालिग बहनों को रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने एक खाली मकान में खींच लिया और दुराचार किया। किशोरियों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में दोनों युवकों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गई है।
दोनों नाबालिग चचेरी बहनें गर्मी में पानी के लिए दूसरे मोहल्ले में गई हुई थी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान पड़ी गली में दो युवकों ने दोनों का हाथ पकड़ कर उन्हें जबरदस्ती बंद पड़े मकान में लिया। किशोरियों को धमकाते हुए दोनों युवकों ने उनके साथ दुराचार किया। किशोरियों की चीख पुकार सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी युवकों के चंगुल से दोनों किशोरियों को मुक्त कराने के बाद उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इस बीच मौके पर हंगामा हो गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली आ गई। बाद में किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी मिर्जा गालिब और मेहरबान उर्फ काला के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।