फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rangdari mangi

हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी

Thu, 30 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 30 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
rangdari mangi
रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला
शामली के  कैराना में हिस्ट्रीशीटर ने परचून व्यापारी से तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

कैराना के आलकला निवासी खुर्शीद ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि वह परचून व्यापारी है। 28 जून को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस बीच एक एक बदमाश आया और उसने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये शीघ्र नहीं देने पर
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद से पीडि़त और उसका परिवार दहशत में हैं। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पीड़ित व्यापारी ने एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पीड़ित के मुताबिक रंगदारी मांगने वाला कैराना कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर है। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed