फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rameshwar was shot dead in Kaushuni

कहासुनी में रामेश्वर को मारी थी गोली

Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rameshwar was shot dead in Kaushuni
- फोटो : demo pic
शामली। सब्जी बेचने की प्रतिद्वंद्वता को लेकर हुए विवाद के चलते काबड़ौत के रामेश्वर को गोली मारी गई थी। पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


काबड़ौत निवासी रामेश्वर शामली में सब्जी बेचने की दुकान करता है। बताया जाता है कि उसके गांव का गौरव भी उसकी दुकान के बराबर में सब्जी बेचने की दुकान करता है।
विज्ञापन


दोनों के बीच अक्सर सब्जी के भाव को लेकर अक्सर कहासुनी हो जाती थी। शुक्रवार    रात रामेश्वर दुकान को बंद कर   गांव पहुंचा, तो वहां पर तीन युवकों ने उसको घेरकर गोली मार दी थी। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की रात इस मामले में पुलिस ने गांव    निवासी गौरव समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।     देर रात पुलिस ने गोली मारने के मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार   कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी विवाद के चलते गौरव ने अपने साथियों के मिलकर रामेश्वर को गोली मार दी। पुलिस फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed