{"_id":"6b085138288d01a52d0c282d","slug":"robbers-who-attacked-victims-with-a-hammer-and-a-baseball-bat-arrested-within-six-hours-ashram-news-c-340-1-del1011-164961-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हथौड़े व बेसबाॅल बैट से हमला कर लूटने वाले छह घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हथौड़े व बेसबाॅल बैट से हमला कर लूटने वाले छह घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आरोपियों से मोबाइल, हथौड़ा, बैट, डंडा और कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बाइक की मामूली टक्कर के बाद दो अस्पतालकर्मियों पर हथौड़े और बेसबाॅल बैट से हमला कर मोबाइल लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर खजूरी खास से आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी अभिषेक और नोएडा निवासी अरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा, बेसबाॅल बैट, डंडा और कार बरामद की है।
डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने कार की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। साथ ही कार के आगे के शीशे पर एमएलए लिखा स्टीकर लगा लिया था। पुलिस ने उनकी तलाश में दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के तिगांव और बाहरी दिल्ली के नरेला में भी दबिश दी। जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल कार अभिषेक ने किराये पर ली थी।
पुलिस के मुताबिक, अरमान नोएडा के एक कॉलेज में एलएलबी के चौथे वर्ष का छात्र है। वह ऑनलाइन रिटेल का काम भी करता है। वहीं, अभिषेक बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है और निर्माण कार्य से जुड़ा है। पुलिस को अभिषेक के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी विक्रम और अरुण सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन में संविदा पर काम करते हैं। बुधवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सराय काले खां फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। इस पर कार सवार अभिषेक और अरमान नीचे उतरे और दोनों अस्पतालकर्मियों से झगड़ने लगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने बेसबाल बैट और हथौड़े से उन पर हमला कर दिया। आरोपी उनका मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए।