{"_id":"58fcf2954f1c1bae7e8b45d9","slug":"pretend-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को फंसाने के लिए रचा अपहरण का नाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को फंसाने के लिए रचा अपहरण का नाटक
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
कैराना। युवक ने अपने ही अपहरण का नाटक रचते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पता चला कि युवक ने झूठी सूचना दी थी। युवक एक महिला को अपहरण के केस में फंसाने की कोशिश कर रहा था। मामला फर्जी पाए जाने पर कोतवाली प्रभारी ने युवक को जमकर हड़काया।
रविवार दोपहर मोहल्ला अंसारियान निवासी एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके सूचना दी कि मोहल्ला आलकलां से बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है। साथ ही कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग आया है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 100 डायल पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान फोन करने वाला युवक अपने ही घर पर मिल गया। युवक ने एक महिला टीचर पर अपहरण कराने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने युवक द्वारा बताए गए स्थानों पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि उक्त स्थान पर ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान युवक अपनी गलती मानने लगा। पता चला कि युवक महिला टीचर को पुलिस केस में फंसाने के लिए अपहरण का नाटक रचा था। वहीं, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने अपने अपहरण की फर्जी सूचना दी थी। युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।