फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Porn videos created demands Rs 50

अश्लील वीडियो बनाई मांगे 50 हजार रुपये

Sun, 07 Feb 2016 01:12 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 07 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बना लिया और अश्लील मैसेज डाले जा रहे हैं। छात्रा ने महिला हेल्पलाइन पर भी दो बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


छात्रा शामली के एक मोहल्ले की है। पिछले करीब दो माह से छात्रा को अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही है। जिसमें कॉल करने वाला छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि यह वीडियो कंप्यूटर की मदद से बनाई गई है। शातिर ने उसका फेसबुक अकाउंट भी बना रखा है, जिस पर छात्रा का फोटो लगा हुआ है। आरोपी युवक 50 हजार की भी मांग कर रहा है और नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। परेशान छात्रा ने पहले 1090 पर कॉल की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी युवक छात्रा को कॉल कर लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

 
शनिवार को एसपी से मिलने पहुंची छात्रा ने धमकी भरी रिकॉर्डिंग भी सुनाई। बताया कि इस बारे में पुलिस को भी तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी ने छात्रा को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उधर, शामली कोतवाली के एसएसआई नीरज सिंह ने बताया कि पहले मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। अब एसपी के यहां से छात्रा के मामले की जांच कराने के निर्देश मिले हैं। छात्रा द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र मिल गया है। इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed