{"_id":"58f658514f1c1b1774472832","slug":"pollution-spread-by-poultry-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म से फैल रहा प्रदूषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्री फार्म से फैल रहा प्रदूषण
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
शामली में मुर्गी फार्म पर निरीक्षण करते एसडीएम सदर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रशासनिक, पशु पालन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने पोल्ट्री फार्म का मौके पर निरीक्षण किया। पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं में कुछ सुधार तो मिला, लेकिन आसपास इलाके में मक्खियों का प्रकोप और प्रदूषण फैलने की समस्या बनी हुई है।
पोल्ट्री फार्म से फैल रहे प्रदूषण को लेकर पूर्व में स्कूल संचालक और होटल संचालक ने अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि पोल्ट्री फार्म की वजह से क्षेत्र में मक्खियों का प्रकोप बना है तथा दुर्गंध फैली रहती है। इस कारण लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 10 दिन पूर्व ही एसडीएम एमपी सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने फार्म का निरीक्षण कर फार्म संचालक को धारा 133 के तहत
नोटिस दिया था। इसके बाद फार्म संचालक ने अधिवक्ता के माध्यम से एसडीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनके मुर्गी फार्म में मानकों के अनुसार दवा का छिड़काव और अन्य कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के चलते मंगलवार को एसडीएम एमपी सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर भूपेंद्र सिंह और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आरके सिंह ने पोल्ट्री फार्म पर निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद जब टीम निरीक्षण करके लौट रही थी, तो बामनौली गांव के लोग वहां पहुंच गए और बोले कि पोल्ट्री फार्म की वजह से उनके गांव में प्रदूषण फैलता है और मक्खियों का प्रकोप रहता है।
इसके बाद टीम ने बामनौली गांव में पहुंचकर भी निरीक्षण किया और काफी लोगों से बातचीत की। एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि पोल्ट्री फार्म संचालक की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुन: निरीक्षण किया गया। पोल्ट्री फार्म की व्यवस्थाओं में पहले से कुछ सुधार तो मिला, लेकिन मक्खियों और प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। तीनों विभागों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।