फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police rushed to the dud of rape

गैंगरेप की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Mon, 23 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 23 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the dud of rape
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एक महिला ने गैंगरेप की फर्जी सूचना देकर पुलिस की टेंशन बढ़ा दी। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि जिन दो लोगों पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है, उनसे महिला का पूर्व में विवाद चल रहा है। इसके बाद महिला भी बगैर कार्रवाई कराए लौट गई । 
विज्ञापन


रविवार दोपहर एक महिला ने इंडस्ट्री एरिया कंडेला की पुलिस चौकी पर पहुंचकर बताया कि कांधला क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

महिला ने बताया कि वह मूलरूप से कैराना क्षेत्र की है तथा काफी समय से पानीपत मेें रह रही है। कांधला क्षेत्र के गुर्जरपुर निवासी दो युवकों ने उसको कंडेला की एक फैक्ट्री में नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया। इसके बाद बंद फैक्ट्री में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे। महिला से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कराई गई।  सीओ ने बताया कि महिला ने इससे पूर्व भी दोनों आरोपियों के खिलाफ पानीपत के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पानीपत वाले केस में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी, जिसके चलते उसने यहां उन पर गैंगरेप का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed