फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   police par hamla

पुलिस पर किया हमला

Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
ऊन(शामली)। चौकी ऊन क्षेत्र के गांव हरसाना में अवैध रूप से  शराब बेचने और शराब पीकर    हंगामा करने वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस जीप पर पथराव भी किया गया। 
विज्ञापन


रविवार शाम करीब छह बजे हरसाना गांव के कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी कि गांव में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। साथ ही नशे में हुड़दंग मचाते हुए महिलाओं से अश्लीलता कर रहे हैं। इस सूचना पर डायल 100 की टीम हरसाना गांव पहुंची।
विज्ञापन


ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद अवैध रूप से शराब बेचने और शराब पीकर हंगामा करने वालों के यहां पहुंचकर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस वहां से दो युवकों को पकड़कर ले जाने लगी, तभी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई करते हुए जीप पर पत्थर भी फेंक दिए। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। डायल 100 टीम वहां से किसी तरह निकलकर ऊन चौकी पर पहुंच गई। बाद में चौकी से पुलिस बल साथ लेकर गांव में आरोपियों को तलाशा गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed