{"_id":"58c5851d4f1c1b0a34dc402a","slug":"police-par-hamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन(शामली)। चौकी ऊन क्षेत्र के गांव हरसाना में अवैध रूप से शराब बेचने और शराब पीकर हंगामा करने वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस जीप पर पथराव भी किया गया।
रविवार शाम करीब छह बजे हरसाना गांव के कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी कि गांव में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। साथ ही नशे में हुड़दंग मचाते हुए महिलाओं से अश्लीलता कर रहे हैं। इस सूचना पर डायल 100 की टीम हरसाना गांव पहुंची।
ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद अवैध रूप से शराब बेचने और शराब पीकर हंगामा करने वालों के यहां पहुंचकर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस वहां से दो युवकों को पकड़कर ले जाने लगी, तभी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई करते हुए जीप पर पत्थर भी फेंक दिए। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। डायल 100 टीम वहां से किसी तरह निकलकर ऊन चौकी पर पहुंच गई। बाद में चौकी से पुलिस बल साथ लेकर गांव में आरोपियों को तलाशा गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।