{"_id":"6b072c78f1d26adf970e4667","slug":"car-crashes-into-van-seven-injured-orai-news-c-12-1-jhs1001-1723373-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार ने वैन में मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार ने वैन में मारी टक्कर, सात घायल
Thu, 26 Nov 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आटा बस स्टैंड चौराहे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने वैन में टक्कर मार दी।
हादसे में वैन सवार चार और कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
हमीरपुर जिले के जटकरी गांव निवासी उमेश अपनी मां लड़कुंवर देवी का इलाज कराने वैन से गुरसराय गए थे। उनके साथ वैन चालक जितेंद्र (25) और धर्म (27) भी थे। देर रात सभी घर लौट रहे थे। आटा बस स्टैंड चौराहे पर वैन हाईवे पार कर रही थी, तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में उमेश (20) के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी मां लड़कुंवर देवी (48), चालक जितेंद्र और धर्म भी घायल हो गए।
कार सवार उरई निवासी देवेंद्र कुमार (32), हीरावती (40) और संध्या पत्नी शेर सिंह को भी चोटें आईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया। आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।