फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police encounter liquor smugglers

पुलिस की शराब तस्करों से मुठभेड़

Tue, 27 Feb 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 27 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police encounter liquor smugglers
encounter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कांधला क्षेत्र में सोमवार रात शराब तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तस्कर 250 पेटी शराब से लदी ट्राली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा और सिपाही घायल हो गया। शराब तस्करी और पुलिस पर हमला करने के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


होली के मद्देनजर हरियाणा से शराब तस्करी करने वाले माफिया सक्रिय हो गए हैं। सोमवार रात कांधला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से तस्करी करके बड़ी मात्रा में शराब कांधला क्षेत्र में लाई जाने वाली है। पुलिस ने इस्सोपुर टील- डूंडूखेड़ा मार्ग पर पहुंचकर शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का इशारा किया गया, तो उस पर सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। ट्राली से ट्रैक्टर को हटाकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों का पीछा किया। हालांकि वह हाथ नहीं आ सके। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपी तस्कर शराब की पेटियों से लदी ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर उपनिरीक्षक अनूप कुमार और कांस्टेबल प्रदीप घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया गया तथा शराब की पेटियों से लदी ट्राली को थाने लाकर जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्राली में 250 पेटी हरियाणा मार्क शराब बरामद हुई, जिसमें संतरा, रियल मैजिक आदि ब्रांड की शराब लदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।  थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और शराब तस्करी के आरोपी मोनू, पद्म, जगदीश, मेनपाल और रमन निवासी डूंडूखेडा, मदन निवासी गंगेरू, अनिल निवासी गढी श्याम, जोनी, रविंद्र, राकेश और संजीव निवासी इस्सोपुर टील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

20 पेटी शराब सहित दो आरोपी दबोचे

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान पानीपत की ओर से कार द्वारा लाई जा रही हरियाणा मार्का देशी शराब की 20 पेटी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह कैराना कोतवाली पुलिस यमुना पुल पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पानीपत की ओर से आई क्वालिस को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करके कार पकड़ ली गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि कार में से 20 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। मौके से शराब तस्करी के आरोपी सूरज कुमार निवासी मोहल्ला कानूनगोयान झिंझाना और बालेंद्र निवासी गांव पुरमाफी थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।

40 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चौसाना। गांव गंगारामपुर खेड़की में कच्ची शराब की बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गांव गंगारामपुर खेडकी में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।


सोमवार रात गांव में दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब सहित आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी राजा फरार हो गया। वहीं, मंगलवार सुबह आरोपी राजा को भी गांव गंगारामपुर खेड़की से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed