फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organically in balwva village

बलवा में बवाल

Mon, 11 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Organically in balwva village
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव बलवा में राशन की दुकान को लेकर चल रही खुली बैठक में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर आमने सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सीओ सिटी पुलिस
विज्ञापन

बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में राशन डीलर राम नारायण की कई माह पहले मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद नए राशन डीलर को दुकान आवंटित करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में एडीओ मदन सिंह व सचिव राजीव सिंह की मौजूदगी में खुली बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें एक पक्ष ग्राम प्रधान कुलबीर समर्थक अरविंद और दूसरा पक्ष नाथीराम की ओर से था। जिस समय बोली लगने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी बैठक में कुछ बच्चे भी पहुंच गए। जिन्हें अरविंद पक्ष बैठक से बाहर निकालने लगा, इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और लाठी डंडे चलने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें नाथीराम पक्ष से ऋषिपाल, पाल्ला, अनुज, मुन्नवर व कैलाशो छर्रे लगने से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भी कई लोग चोटिल हुए। ग्राम प्रधान कुलबीर सिंह का आरोप है कि नाथीराम पक्ष ने उनके घर पर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान उन्होंने छत पर पहुुंचकर जान बचाई। इस दौरान ग्राम प्रधान के घर पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। गोलियों के निशान उनके घर की दीवारों पर बने हुए थे।

 सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हालात को काबू किया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर कोतवाली में दी गई है।

बदमाशों द्वारा फायरिंग का आरोप 
ग्राम प्रधान कुलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि नाथीराम पक्ष ने बाहर से बदमाशों को बुला रखा था। उन्होंने ही फायरिंग की है। यदि वह घर में न घुसते, तो उन्हें मार डाला होता। वहीं दूसरे पक्ष नाथीराम का आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से फायरिंग हुई। जिसमें उनके लोग घायल हुए हैं।

नाथीराम पक्ष का आरोप है कि राशन की दुकान को लेकर प्रधान पक्ष कई दिनों से झगड़ा करने की फिराक में थे। जबकि ग्राम प्रधान भी नाथीराम पक्ष पर पिछले दो दिनों से धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं। 


बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी भाग निकले
दरअसल, राशन की दुकान को लेकर चल रही बैठक दरोगा भगवत शरण व दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। हंगामा होने पर उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हंगामा बढ़ गया और फायरिंग होने लगी, तो वह भाग गए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। 
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। - निशांक शर्मा, सीओ शामली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed