फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   one side love ne banaya katil

एकतरफा प्रेम ने बना दिया भाई का कातिल

Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
one side love ne banaya katil
पुलिस द्वारा पकड़ा गया भ्ााई का हत्यारोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
शामली में भाभी पर गलत नजर रखने का विरोध करने पर भाई ने ही भाई की गोली मारकर हत्या की थी। ऊन क्षेत्र में चार दिन पूर्व गन्ने के खेत में मृत मिले योगेश की हत्या के  खुलासे से यही बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी भाई के पास से आला कत्ल बरामद कर उसका चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस पर प्रेस वार्ता में एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र की ऊन चौकी के गांव बझेड़ी निवासी योगेश अपने खेत में चारा लेने गया हुआ था। उसका शव उसी के खेत में गोली लगा हुआ मिला था। उसके छोटे भाई गौरव ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी।
विज्ञापन


मामले में पिता भालेराम की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी पुलिस केस की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार योगेेश के छोटे भाई गौरव ने पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल किया। उसने बताया कि वह अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था। इस बात का पता भाई योगेश को चल गया था। उसे डर था कि अब कहीं मौका मिलते ही योगेश उसे अपने रास्ते से न हटा दे। इससे पहले ही गौरव ने सगे बड़े भाई योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने के बाद उसने तमंचा और कारतूस को अपने दूसरे खेत में काठा नदी के पास छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा मय कारतूस खेत से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed