{"_id":"5855841a4f1c1b2e29649721","slug":"on-the-strength-of-two-pistol-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से तमंचे के बल पर लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो से तमंचे के बल पर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला । रामपुर खेड़ी में जागरण में जा रहे दो युवकों से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद गन्ने के खेत में डालकर उनसे ढाई हजार रुपये तथा मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए। किसी तरह से बंधनमुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
अमित निवासी परासौली व पप्पू निवासी झिंझाना जागरण पार्टी में काम करते हैं। शनिवार की शाम दोनों रामपुर खेड़ी में आयोजित होने वाले जागरण में प्रस्तुति देने के लिए अपनी बाइक पर जा रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही वह किवाना मार्ग पर भट्ठे के पास पहुंचे तो गन्ने के खेत से निकलकर आए तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। बदमाशों ने दोनों युवकों को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए ढाई हजार रुपये, मोबाइल तथा अन्य सामान लूट लिया। उसके बाद बदमाश दोनों को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल गए। काफी देर बाद राहगीरों के आने पर दोनों युवकों ने शोर मचाया, जिस पर उन्होंने उसको बंधन मुक्त कराया। दोनों ने कांधला पुलिस को मामले की सूचना दे दी।