फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Not reach muscle on court

कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचा फुरकान

Fri, 05 May 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Not reach muscle on court
- फोटो : file photo
कैराना। एक माह पूर्व मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया बदमाश फुरकान न्यायालय में पेशी पर नहीं पहुंच सका। इसके चलते मामले में अगली तारीख लगा दी गई। 
विज्ञापन


आठ अप्रैल को कांधला रोड पर आल्दी गांव के पास 50 हजार के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान फुरकान की दोनों टांगों में गोलियां लगी थीं। इसके चलते नौ अप्रैल को पुलिस ने फुरकान को स्ट्रेचर पर ले जाकर कैराना कोर्ट में पेश किया था। न्यायालय ने फुरकान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में 20 अप्रैल को कोर्ट में पेशी के दौरान फुरकान स्ट्रेचर पर ही लेटा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को कैराना कोर्ट में फुरकान की तारीख थी, लेकिन मुजफ्फरनगर जेल से फुरकान को कैराना कोर्ट में पेशी पर नहीं लाया जा सका। सूत्रों की मानें, तो गोली लगने से घायल होने के कारण मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फुरकान को कोर्ट में पेश नहीं लाया जा सका। उधर, बृहस्पतिवार को कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि दोपहर के समय एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की, जिसमें दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूर्व में जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए युवकों के परिवार की महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। महिला को चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।

हादसे में घायल हो गया फरार बदमाश वासिद 
कैराना। हत्या और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा  मुकीम काला गिरोह के सदस्य साबिर जंधेड़ी का भाई मेरठ के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकीम काला गिरोह के बदमाश साबिर जंधेड़ी का भाई वासिद उर्फ देब्बी निवासी जंधेड़ी कैराना थाना क्षेत्र में हुई हत्या व जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा है। कैराना पुलिस उसको   तलाश रही है।

वहीं, बुधवार रात वासिद उर्फ देब्बी अपने गांव जंधेडी से मेरठ जा रहा था। जानकारी मिली है कि वासिद की कार की कंकरखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई, जिसमें वासिद गम्भीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि वासिद उर्फ देब्बी के मेरठ क्षेत्र में एक्सीडेंट के दौरान घायल होने की सूचना मिली है। जिस कारण मेरठ के अस्पतालो से पता किया जा रहा है।

बदमाश का भाई तमंचा सहित गिरफ्तार 
कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने भूरा चुंगी के पास से चेकिंग के दौरान जंधेड़ी गांव निवासी बदमाश साबिर के भाई मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और चार कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे कैराना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूरा चुंगी से मोहसिन निवासी जंधेड़ी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहसिन को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहसिन जंधेड़ी गांव निवासी कुख्यात बदमाश साबिर का भाई है। साबिर मुकीम काला गैंग का सदस्य है और हत्या तथा लूट सहित कई वारदातों में शामिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed