फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine days later, reports of other side

नौ दिन बाद दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव बलवा में राशन की दुकान को लेकर हुए बवाल के नौ दिन बाद प्रधान के पति पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

 

11 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में राशन की दुकान के आवंटन को बुलाई गई थी। जिसमें बवाल हो गया था। एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान के पति कुलबीर समर्थक अरविंद और दूसरा पक्ष नाथीराम था। बवाल के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें नाथीराम पक्ष से ऋषिपाल, पाल्ला, अनुज, कैलाशो छर्रे लगने से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भी कई लोग चोटिल हुए। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था।

विज्ञापन

 

इस मामले में पुलिस ने नाथीराम की ओर से दी गई तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि प्रधान के पति की ओर से तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को प्रधान के पति पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। प्रधान के पति कुलबीर के पिता दासी की ओर से नाथीराम, अजीत, अरविंद, राज सिंह, उधल समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

 

 उधर, थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि दासी की ओर से दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों पर बवाल, गाली गलौज व जानलेवा हमले की धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed