{"_id":"5b1590fb4f1c1bf26e8b63b4","slug":"night-tractor-trolley-sands-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में खनन कर रेत ला रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में खनन कर रेत ला रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/चौसाना। रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। पूर्व में भी कई बार ट्रक पकड़े का चुके हैं, लेकिन माफिया बाज नहीं आ रहे। रविवार रात फिर एसपी के आदेश पर चौसाना पुलिस ने रेत से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया और सभी को सीज कर दिया,
शीतलगढ़ी के खनन प्वाइंट पर दिन और रात में रेत खनन किया जा रहा है, लेकिन जिले के पुलिस व प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं है। एसपी ने रविवार की रात फिर खनन पर कार्रवाई करा दी। एसपी के आदेश पर चौकी प्रभारी चौसाना ने पांच ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे रॉयल्टी तथा अन्य कागजात मांगे तो किसी के पास अपने कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस ने मामले की जानकारी सीओ कैराना को दी। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए और रेत से भरे सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। खनन के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
उधर, इस मामले के बारे में खनन निरीक्षक ब्रजेश गौतम का कहना है कि रात में खनन करने का कोई नियम नहीं है। पांच ट्राली पकड़े जाने का मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट मंगवाई गई है, कार्रवाई की जाएगी। उधर, चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पांच ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ गया, जिनमें रेत लदा हुआ है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, नियम विरुद्घ कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन का डर नहीं
यमुना में कई जगह खनन पट्टों के नाम पर नियम ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है। बड़ी बड़ी पॉकलेन मशीनों को इस्तेमाल करके रेत यमुना से निकाला जा रहा है। जबकि नियम है कि रात में खनन नहीं कराया जाएगा, लेकिन इसके विपरीत रात में ही रॉयल्टी काटकर सैकड़ों ट्रक व ट्रेक्टर-ट्राली को रेत से भरा जा रहा है। ऐसा नहीं है पुलिस के संज्ञान में यह नहीं है। एसपी को की जा रही शिकायतों से यह बात साफ है कि झिंझाना पुलिस कार्रवाई से मुंह मोड़ रही है।