{"_id":"59c7f9484f1c1bb6688b6449","slug":"murder-of-abuser-student-rohit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनत में अगवा छात्र रोहित की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनत में अगवा छात्र रोहित की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अगवा छात्र रोहित की हत्या कर उसका शव गन्ने की खेत में फेेंक दिया गया। रविवार सुबह उसका शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
बनत निवासी किरनपाल का 14 वर्षीय पुत्र रोहित जलालपुर के इंटर कॉलेज में नौंवी का छात्र था। 22 सितंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए रोहित निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने स्कूल में स्टाफ से संपर्क किया, तो पता चला कि तबियत खराब होने की बात कहकर रोहित उसी दिन घर चला गया था।
इस सूचना पर पुलिस ने 23 सितंबर की रात में अपहरण की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बनत से कुछ दूरी पर दुष्यंत के गन्ने के खेत में रोहित का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना आदर्शमंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। छात्र के गले पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्र हो गए। हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाया। सीओ सिटी ने हत्याकांड का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
वहीं, सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन से छात्र लापता था। परिजनों की सूचना पर छात्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई थी। छात्र का शव मिलने के बाद हत्या की धारा भी मुकदमे में बढ़ा दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
एक साल पूर्व इसी तरह की गई थी युवक की हत्या
लोगों ने बताया कि एक साल पूर्व उनकी बिरादरी के सूरज पुत्र प्रेमपाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लोगों का आरोप है कि आज तक इस हत्याकांड का सही खुलासा नहीं हो पाया। आक्रोशित लोगों ने इस हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की पुलिस से मांग की है।
साहब! मेरे बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
छात्र रोहित की हत्या से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का सिर्फ यही कहना है कि हमें हमारे बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करो। रोहित की हत्या से सभी लोग स्तब्ध है। परिवार का यही कहना है कि मैने किसी का क्या बिगाड़ा कि मेरे लाल को छीन लिया।
रविवार की सुबह गन्ने के खेत में बनत निवासी छात्र रोहित का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया था। जवान बेटे की हत्या की सूचना पर उसकी मां बेहोश हो गई। बाप होश खो बैठा। छात्र की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। बाप किरनपाल का कहना है कि हमें कुछ नहीं चाहिए।
चाहे हमारा सब कुछ ले लो, लेकिन हमारे बेटे के हत्यारे किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। मां सोहनबीरी के अनुसार कस्बे दो युवक भी उसके साथ गए थे, उन पर ही शक है। इसी तरह भाई मोहित ने भी शक जाहिर किया।