{"_id":"82d3a2b582f1c618c3c12d3c549bad8a","slug":"mukeem-guns-cash-provided-by-sabir-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम से बंदूक, साबिर से कराई नगदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम से बंदूक, साबिर से कराई नगदी बरामद
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। दो दिन के रिमांड पर लाए गए कुख्यात मुकीम काला की निशानदेही पर पुलिस ने बंदूूक व 22 कारतूस बरामद किए। बुढ़ाना रोड पर शराब कंपनी के गार्ड की हत्या कर कैश व बंदूक लूटने के मामले में पुलिस ने यह बरामदगी की है। इसके साथ ही मुकीम के साथी साबिर से पुलिस ने चीनी व्यापारी के मुनीम से लूटी गई रकम में से केवल पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
चार नवंबर 2013 में बुढ़ाना रोड स्थित शराब कंपनी के दफ्तर में गार्ड की हत्या कर बंदूक व करीब दो लाख रुपये कैश लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकीम काला को दो दिन के रिमांड पर रखा। इस अवधि में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे मुकीम को आदर्श मंडी थाने लाया गया, जहां क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस व एसटीएफ मेरठ ने मुकीम से पूछताछ की। पहले दिन पुलिस मुकीम से कुछ भी बरामद नहीं कर सकी।
शनिवार को दूसरे दिन पुलिस ने फिर मुकीम से दिनभर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने मुकीम की निशानदेही पर जहानपुरा स्थित घर से बंदूक व 22 कारतूस बरामद किए। शराब कंपनी से लूटे गए कैश में से पुलिस कुछ भी बरामद नहीं कर पाई। इसके साथ ही मुकीम के साथी साबिर से वर्ष 2014 में गांव टिटौली के निकट चीनी व्यापारी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने के मामले में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने साबिर की निशानदेही पर गांव जंधेड़ी के जंगल में ट्यूबवेल के पास जमीन में दबे पांच हजार रुपये बरामद किए। विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के प्रभारी अजय चौहान ने बताया कि रिमांड पूरी होने के बाद मुकीम को मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया है। मुकीम ने गार्ड से लूटी बंदूक बरामद कराई है। साबिर से केवल पांच हजार बरामद हुआ है।