फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother became ill robber

बीमार मां के लिए बन गया लुटेरा

Thu, 15 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 15 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mother became ill robber
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांधला पुलिस ने कई दिन पूर्व हुई महिला से कुंडल लूट के मामले में एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक शातिर बदमाश है और बीमार मां की दवाई के पैसे जुटाने के लिए उसने लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने बताया कि कांधला में हरवीर सिंह की पत्नी पिंकी से गांव अट्टा में सोने के कुंडल लूट लिए गए थे। बुधवार को कांधला पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम हरि प्रकाश उर्फ दीपक बावरिया निवासी गांव बिरालयान थाना झिंझाना बताया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। दीपक पूर्व में भी लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। 
दीपक ने बताया कि उसकी मां बीमार थी, उसका उपचार कराने के लिए उसे पांच हजार रुपयों की जरूरत पड़ी। इस रकम को           जुटाने के लिए उसने लूटपाट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed