फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing farmer's clothes were soaked in blood

लापता किसान के खून से सने कपड़े मिले

Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली। पांच दिन से लापता चल रहे किसान के खून सने कपड़े बनत में कृष्णा नदी किनारे मिलने पर सनसनी फैल गई। आसपास में काफी तलाश करने पर भी किसान का पता नहीं चला।
विज्ञापन

 

किसान के परिजन गम में डूबे हैं। बनत के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी अनिल (35) पुत्र ब्रजपाल पांच दिन पूर्व गांव कुड़ाना गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। वह सेहटा के पास एक झोपड़ी में रहता था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


सोमवार को बनत में कृष्णा नदी के पास एक चारपाई और खून से सने कपड़े मिले, जो अनिल के बताए गए। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां आसपास में काफी तलाश करने के बावजूद अनिल का कुछ पता नहीं चला। आशंका है कि अनिल की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिजनों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस से गुहार लगाई है कि अनिल को तलाश कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed