फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miscreants shot businessman son, seriously

बदमाशों ने व्यापारी के बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर  

Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot businessman son, seriously
shoot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बा कांधला में रेलवे रोड पर किराना व्यापारी के बेटे को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसके सीने में गोली लगी है। गंभीर हालत के चलते परिजनों ने उसको पानीपत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस वारदात की जांच करने में लगी है। उधर, व्यापारी के बेटे को गोली मारने की सूचना से व्यापारियों और नगरवासियों में रोष व्याप्त हो गया।  
विज्ञापन


कस्बा कांधला में रेलवे रोड पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पास सुभाष खन्ना  किराना की दुकान करते हैं। दुकान के सामने ही उनका मकान है। सुभाष का बेटा रोहित खन्ना (18 वर्षीय) चंडीगढ़ में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को ही वह घर आया था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुभाष खन्ना और उनका बेटा रोहित खन्ना दुकान बंद कराने के बाद घर चले गए। इसी दौरान करीब सात बजे उनके घर के सामने काले रंग की पल्सर बाइक आकर रूकी, जिस पर तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन


उनमें से एक युवक ने रोहित को आवाज देकर घर से बुला लिया। जैसे ही रोहित घर से बाहर निकला, तो उसके सीने में गोली मार दी। मैन बाजार में वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश बाइक लेकर कैराना रोड की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के व्यापारी और कस्बे के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने लहूलुहान रोहित खन्ना को कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने रोहित को शामली रेफर कर दिया। शामली में उसको प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, मगर डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे पानीपत या मेरठ ले जाने की सलाद दी। इसके बाद घायल रोहित को उसके परिजनों ने पानीपत ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

वारदात से नागरिकों में रोष 
व्यापारी सुभाष खन्ना के बेटे रोहित को गोली मारे जाने की सूचना पर कस्बा कांधला के व्यापारियों सहित अन्य लोगों में रोष व्याप्त हो गया। नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, भाजपा नेता नरेश सैनी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आसपास व परिवार के लोगों से वारदात के बारे में जानकारी ली। 


 पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे अस्पताल 
व्यापारी के पुत्र को गोली मारकर घायल करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच की टीम भी कांधला भेज दी गई। टीम जांच करने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल भी घायल का हाल जानने के लिए पानीपत स्थित अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि वारदात की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed