{"_id":"57d45a854f1c1bb461318192","slug":"miscreants-robbed-two-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो युवकों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो युवकों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। क्षेत्र में तीन हथियार बंद बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट करते लूटपाट की और फरार हो गए। गांव मलकपुर निवासी वाजिद की पुत्री की शादी हरियाणा राज्य के गांव बुलंदपुर खेड़ी निवासी वाकिब के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम को वाकिब को ससुराल आना था।
पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को देर होने के कारण उसने अपने साले सावेज को फोन कर कस्बे में बुला लिया था। जैसे हीं दोनों कांधला से कुछ दूरी पर मलकपुर रोड की ओर पहुंचे तो आरोप है कि रास्ते में तीन हथियार बंद बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वाकिब से 2500 रुपये और सावेज से 600 रुपये और मोबाइल लूट कर जंगल की ओर फरार हो गए।
दोनों ने किसी तरह से रात्री में ही घटना की सूचना गांव व पुलिस को दी। पीड़ित ने शनिवार सुुबह ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी अवनीश गिल बाइक द्वारा दो दिन पूर्व किसी कार्य के लिए दिल्ली गया हुआ था। शनिवार दोपहर में युवक पूर्वी यमुना नहर पटरी से होते हुए गांव लौट रहा था। जैसे ही युवक कांधला डाक बंगले से शामली की ओर रवाना हुआ तो कुछ दूरी पर चार बदमाशों ने युवक को रोक लिया और मोबाइल, चार हजार रुपये, बाइक सहित एक बैग लूटकर फरार हो लिए। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच की।