फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Military beaten by drunken soldiers Srerah

नशे में धुत फौजी ने सरेराह सिपाही को पीटा

Sat, 04 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 04 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Military beaten by drunken soldiers Srerah
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर के एक अग्रसेन पार्क के   पास स्थित शराब के ठेके के सामने एक फौजी नशे में सड़क के बीच में बैठ गया। आस-पास के लोगों ने उसको उठाने का प्रयास किया तो हंगामा कर दिया। सूचना पर   पहुंची पुलिस के साथ मारपीट की गई, इस दौरान एक दरोगा की वर्दी फट गई। बाद में किसी तरह   उसको काबू किया गया और कोतवाली ले जाया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर नगर के अग्रसेन पार्क के सामने स्थित एक शराब के ठेके पर एक फौजी ने शराब पी। इसके बाद वह सड़क की बीच में ही बैठ गया। इस दौरान पब्लिक ने उसे सड़क के बीच से उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और ड्रामा करने लगा। इस दौरान वहां पर एक सिपाही आ गया और उसे फौजी को रास्ते से हटाने का प्रयास किया, लेकिन फौजी ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस के दो दरोगा तथा कई सिपाही मौके पर पहुंचे और फौजी को काबू करने का प्रयास करने लगे, लेकिन फौजी उनसे भी भिड़ गया। इस दौरान खींचतान में एक दरोगा भूपेंद्र की वर्दी भी फट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसको काबू में किया और फिर कोतवाली ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed