{"_id":"5a185e294f1c1b6a678bdbaf","slug":"marriage-of-dowry-for-dowry-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
शामली के कैराना में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने रस्सी से फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता के चाचा की तहरीर पर पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी कामिल की पुत्री नसरीन की शादी तीन साल पूर्व कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी उस्मान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले नसरीन को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की दोपहर नसरीन के मायके पक्ष को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने नसरीन को पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका कर हत्या कर दी है। मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तो नसरीन का शव चारपाई पर पड़ा थज्ञ। नसरीन के गले पर रस्सी के निशान थे।
सूचना पर सीओ राजेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार और नायब तहसीलदार कोमिंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए थे। नसरीन के चाचा नसीम निवासी बरनावी ने कैराना कोतवाली में पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी पति उस्मान, जेठ फारूख, सास गुबन, जेठ नसीम और जेठानी इशरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
