{"_id":"58a9e9914f1c1b0d4cd85002","slug":"mahilaon-ne-kiya-thane-par-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर महिलाओं ने थाने पर पहुंच कर जमकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जिलाधिकारी के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
थानाभवन निवासी गीता देवी, ममता, रोशनी, बेबी, कुसुम, नीलम, मीनाक्षी, मनोहरी, अतरकली, रेणु आदि महिलाओं ने थाने में पहुंचकर मजदूरी के मामले पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन है। लेकिन दिन में आठ घंटे से भी ज्यादा काम करने के बावजूद उन्हें 150 रुपये तक ही मिल पा रहे हैं।
हंगामा करते हुए महिलाओं ने डीएम के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल को सौंपा। मगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उधर, मौके पर पहुंचे चेयरमैन संजय शर्मा ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर उनके साथ जाकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।