{"_id":"58c584a94f1c1b812adc4207","slug":"mahila-ne-sone-ka-haar-jhapta","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने का हार झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सोने का हार झपटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
कमला काॅलोनी में घटना की जानकारी देती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दोपहर के समय होली पूजन कर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का हार झपट लिया। आसपास की महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। महिला के पति की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। जिस महिला के साथ घटना घटित हुई, वह उत्तरप्रदेश पुलिस के एडीजी मुकुल गोयल के परिवार से है।
हर्षवर्द्धन गोयल निवासी कमला कॉलोनी की पत्नी प्रीति रविवार को अपनी सास के साथ होली पूजन के लिए मोहल्ले में गई हुई थी। करीब साढ़े बारह बजे होली पूजन करने के बाद वह अपने घर लौट रही थी। घर के बाहर नुक्कड़ पर जैसे ही वह पहुंची तो उसी दौरान उसके पीछे-पीछे एक युवक पहुंचा। उसने प्रीति के गले में झपट्टा मारा और सोने का हार तोड़ लिया।
महिला और उसकी सास ने शोर मचा दिया, जब तक लोग एकत्र होकर बदमाशों को पकड़ पाते दोनों बाइक पर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने पति को दी। हर्षवर्द्धन मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। एडीजी के परिवार की महिला से लूट होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रीति उत्तरप्रदेश पुलिस के एडीजी मुकुल गोयल के तहेरे भाई की पुत्रवधू है।